आइलेट्स सेंटर के बाहर युवक पर गोली चलाने के आरोप में सात लोगों पर केस दर्ज

थाना सिटी पुलिस ने आइलेट्स सेंटर के बाहर युवक पर गोली चलाकर गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में तीन नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:10 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:10 PM (IST)
आइलेट्स सेंटर के बाहर युवक पर गोली चलाने के आरोप में सात लोगों पर केस दर्ज
आइलेट्स सेंटर के बाहर युवक पर गोली चलाने के आरोप में सात लोगों पर केस दर्ज

जासं, बटाला : थाना सिटी पुलिस ने आइलेट्स सेंटर के बाहर युवक पर गोली चलाकर गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में तीन नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें दी शिकायत लवनीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी गांव सरवाली थाना किला लाल सिंह ने बताया कि उसके बुआ का लड़का लवप्रीत सिंह पुत्र मुखविदर सिंह जो उसके पास ही रहता है। लवप्रीत सिंह का किसी लड़की के साथ बातचीत है।

उन्होंने बताया कि उक्त लड़की और आरोपित दिलप्रीत सिंह दोनों ही जालंधर रोड पर स्थित एक आइलेट्स सेंटर जाते हैं और उसके बुआ का लड़का लवप्रीतत सिंह ने आरोपित दिलप्रीत सिंह को पूछा कि अगर उसकी उक्त लड़की के साथ कोई बातचीत है तो वह पीछे हट जाएगा और वे अपने गांव की तरफ से वापिस चला गया। इसके बाद लवप्रीत सिंह को आरोपित दिलप्रीत सिंह फोन करके आइलेट्स सेंटर बुलाया। लवप्रीत सिंह को आरोपित दिलप्रीत सिंह छह अन्य युवकों के साथ उसे घेर लिया। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे लवप्रीत सिंह गांव वापिस जाने के लिए सेंटर से निकला तो सड़क किनारे खड़े उक्त आरोपितों, जिसमें सुखदीप सिह, लवप्रीत सिंह व दिलप्रीत सिंह निवासी गांव भगवानपुर थाना किला लाल सिंह समेत चार अज्ञात व्यक्तियों ने लवप्रीत सिंह के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपितों ने गोली चला दी जो उसके बाजू पर लगी। इसके बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी