फिरौती नहीं देने पर रजिद्रा वाइन के जीएम पर चलाई गोली, पांच पर केस

फिरौती नहीं देने पर रजिद्रा वाइन के जीएम पर गोलियां चलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 06:20 PM (IST)
फिरौती नहीं देने पर रजिद्रा वाइन के जीएम पर चलाई गोली, पांच पर केस
फिरौती नहीं देने पर रजिद्रा वाइन के जीएम पर चलाई गोली, पांच पर केस

संवाद सहयोगी, बटाला : फिरौती नहीं देने पर रजिद्रा वाइन के जीएम पर गोलियां चलाई गई। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

थाना सिविल लाइन के एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें दी शिकायत रजिद्रा वाइन के जीएम गुरप्रीत सिंह उप्पल वासी मरड़ी कला हाल साउथ सिटी बटाला ने बताया कि 12 नबंवर को देर रात वे काहनूवान रोड पर एक पुलिस अधिकारी के बेटे के फंक्शन में उनके घर गए थे। जब वे वापस जाने के लिए अपनी कार में बैठने लगे तो दो बाइक पर आए चार आरोपितों ने उन पर पिस्तौल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उन्होंने कार में छिपकर अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने जांच में एक आरोपित अवतार सिंह वासी गांव पंडोरी मीया सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उससे से सख्ती से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में पता चला है कि गैंगस्टार हैरी चट्ठा के कहने पर अवतार सिंह ने अपने साथी मलकीत सिंह वासी चंनणके व दो अज्ञात साथियों के साथ गुरप्रीत सिंह पर पिस्तौल से गोलियां चलाई थीं। मलकीत सिंह व दो अज्ञात साथी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अवतार सिह व फरार मलकीत सिंह, गैंगस्टार हैरी चट्ठा व दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि गैंगस्टार हैरी चठ्ठा वासी गांव चठ्ठा ने फिरौती मांगी थी, जो उन्होंने नहीं दिया था।

chat bot
आपका साथी