एक्टू जिला अध्यक्ष सहित 100 पर मामला दर्ज, प्रदर्शन के दौरान तोड़े थे नियम

धरना-प्रदर्शन के दौरान सरकार के गाइडलाइंस की अनदेखी पर एक्टू जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह बख्तपुरा तथा उनके 100 साथियों पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:41 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:10 AM (IST)
एक्टू जिला अध्यक्ष सहित 100 पर मामला दर्ज, प्रदर्शन के दौरान तोड़े थे नियम
एक्टू जिला अध्यक्ष सहित 100 पर मामला दर्ज, प्रदर्शन के दौरान तोड़े थे नियम

जागरण संवाददाता, बटाला : धरना-प्रदर्शन के दौरान सरकार के गाइडलाइंस की अनदेखी पर एक्टू जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह बख्तपुरा तथा उनके 100 साथियों पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर में प्रदर्शन के दौरान नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई। दरअसल, गांधी चौक में बाद दोपहर तेल के दामों की बढ़ोत्तरी को लेकर रोष-प्रदर्शन किया था। फिलहाल पुलिस के मुताबिक पार्टी के किसी नेता तथा वर्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि नियमों की धज्जियां उड़ाने के अलावा एक्टू ने वहां पर काफी समय ट्रैफिक को भी अवरुद्ध किया। इस कारण वहां पर आधा घंटा ट्रैफिक जाम हो गया था।

सरकार के आदेश मुताबिक धरने-प्रदर्शनों पर रोक है। इसके बावजूद राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता सुधरने का नाम नहीं ले रहे है तथा भारी इकट्ठ कर सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते है। बताते चलें कि एक्टू नेता पर लॉकडाउन के दौरान भी नियमों की उल्लंघना करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। उस दौरान नेता जी ने यह कहा था कि वह तो लोगों का हक दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे थे। वहां विवाद अभी ठंडा नहीं हुआ कि इस विवाद ने बख्तपुरा के लिए नया जन्म ले लिया।

chat bot
आपका साथी