मारपीट कर व गोली मारकर किया जख्मी, 23 पर केस

रंजिशन झगड़े में मारपीट करने व व्यक्ति पर गोली चलाकर जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने सात ज्ञात और 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:40 PM (IST)
मारपीट कर व गोली मारकर किया जख्मी, 23 पर केस
मारपीट कर व गोली मारकर किया जख्मी, 23 पर केस

संवाद सहयोगी, बटाला : रंजिशन झगड़े में मारपीट करने व व्यक्ति पर गोली चलाकर जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने सात ज्ञात और 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एएसआइ लखविदर सिंह ने बताया कि प्रीतम सिंह निवासी तेजा कलां ने 25 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने घर में मौजूद था। तभी उसने बाहर गली में शोर होने की आवाज सुनी। जब उसने बाहर निकलकर देखा तो सरबजीत सिंह निवासी तेजा कलां को जोबनप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह कह रहे थे कि वह उन पर नशा बेचने का झूठा इलजाम लगाता है। तभी वहां लवप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, प्रितपाल सिंह, महिदर सिंह, ओंकार सिंह निवासी तेला कलां, दिलावर सिंह निवासी छेहरटा के साथ 15/16 अज्ञात व्यक्ति आए और मारपीट कर फायर किया तथा दिलावर सिंह ने पिस्तौल से उनकी ओर जान से मारने की नीयत से फायर किया। एक गोली उसके पेट में जा लगी, जिस कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। बाद में उक्त लोगों ने उसके चाचा के लड़के सरबजीत सिंह से भी मारपीट की।

chat bot
आपका साथी