कैबिनेट मंत्री बाजवा ने रखा गांव दालम में धर्मशाला का नींव पत्थर

पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब निवासियों से किए गए अपने सभी वायदे पूरे किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:20 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री बाजवा ने रखा गांव दालम में धर्मशाला का नींव पत्थर
कैबिनेट मंत्री बाजवा ने रखा गांव दालम में धर्मशाला का नींव पत्थर

संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह

पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब निवासियों से किए गए अपने सभी वायदे पूरे किए जा रहे हैं। उक्त विचार हल्का फतेहगढ़ चूड़ियां विधायक व कैबिनेट मंत्री पंजाब तृप्त राजिदर सिंह बाजवा ने हलके के गांव दालम में 12 लाख की लागत से तैयार होने जा रही धर्मशाला का नींव पत्थर रखते हुए किया।

कैबिनेट मंत्री बाजवा की तरफ से गांव दालम से रायचक्क डेरों को जाती पक्की सड़क के निर्माण कार्यों का भी रिबन काटकर शुभारंभ किया गया तथा साथ ही नया नंगल से रोड़ खैहरा जाती करीब डेढ़ किलोमीटर पक्की बनने जा रही सड़क का भी नींव पत्थर रखा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से पंजाब निवासियों की खुशहाली के लिए लगातार लिऐ जा रहे लोक भलाई फैसलों की वजह से आम लोग यह भली-भांति समझ चुके हैं कि पंजाब की खुशहाली व पंजाब वासियों की खुशी सिर्फ कांग्रेस पार्टी से ही संभव है। इसलिए आने वाले 2022 में एक बार फिर से पंजाब में कांग्रेस की सरकार बननी तय है।

गांव दालम के सरपंच डॉक्टर जोगा सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा व उनके पुत्र चेयरमैन रविनंदन सिंह बाजवा की तरफ से हल्के के सभी गांवों का विकास बिना किसी भेदभाव से लगातार करवाया जा रहा है। इस मौके सरपंच जोगा सिंह, सिकंदर सिंह पीए, हरबख्शीश सिंह, हरदीप सिंह उगरेवाल, तेजवीर सिंह, अजीत सिंह ब्लाक समिति सदस्य, सरपंच हरदेव सिंह गरैंकोट, हीरा सिंह पंच, तरसेम लाल पंच, महिदर सिंह पंच, सुखदेव सिंह पंच, मनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी