आइलेट्स सेंटर के बाहर चली गोली, छात्र के कंधे में लगी

शहर के जालंधर रोड पर एक आइलेट्स सेंटर में पढ़ने वाली एक युवती के चक्कर में दो गुटों में हुई तकरार के बाद चली गोली में एक युवक घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:40 PM (IST)
आइलेट्स सेंटर के बाहर चली गोली, छात्र के कंधे में लगी
आइलेट्स सेंटर के बाहर चली गोली, छात्र के कंधे में लगी

जागरण संवाददाता, बटाला :

शहर के जालंधर रोड पर एक आइलेट्स सेंटर में पढ़ने वाली एक युवती के चक्कर में दो गुटों में हुई तकरार के बाद चली गोली में एक युवक घायल हो गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार घायल युवक फिलहाल खतरे से बाहर है, जिसके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही हे। हमलावरों की शिनाख्त के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी निकलवाई जा रही है। इस संबंध में बटाला में तैनात एएसआइ रंजीत सिंह निवासी गांव सरवाली ने बताया कि उसके भांझे लवप्रीत सिंह का आइलेट्स सेंटर में पढ़ने वाले दिलप्रीत सिंह के साथ एक फोन को लेकर मामूली झगड़ा हो गया था। जिसके बाद मैं बटाला आइलेट्स सेंटर में आया। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। जब वह अपने भांजे के साथ गांव जा रहे थे कि रास्ते में फोन आया कि उनके बेटे लवनीत सिंह और उसके एक दोस्त पर एक गाड़ी में आए कुछ लोगों ने गोलियां चला दी है। लवनीत सिंह के कंधे पर एक गोली लगने से वह घायल हो गया है।उन्होंने बताया कि लवनीत सिंह को घायल हालत में बटाला के ही एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर अमोलक सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर अमोलक सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह लवप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह वासी गांव भगवानपुर का आइलट्स सेंटर में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा भी हो गया था। लेकिन आइलेट्स सेंटर के बाहर उसके बाद कुछ लोगों की तरफ से गोली चला कर लवनीत सिंह को जख्मी कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है।

chat bot
आपका साथी