फंड घोषित करने पर ब्राह्मण सभा ने जताया सीएम काआभार

भगवान परशुराम जी की तपस्थली खाटी धाम को हेरिटेज तीर्थ बनाने के लिए 10 करोड़ का फंड घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 05:56 PM (IST)
फंड घोषित करने पर ब्राह्मण सभा ने जताया सीएम काआभार
फंड घोषित करने पर ब्राह्मण सभा ने जताया सीएम काआभार

संवाद सहयोगी, दीनानगर : भगवान परशुराम जी की तपस्थली खाटी धाम को हेरिटेज तीर्थ बनाने के लिए 10 करोड़ का फंड घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया है।

ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब के सदस्य डा. हरिदेव अग्निहोत्री ने बताया कि चेयरमैन शेखर शुक्ला की अध्यक्षता में ब्राह्मण भलाई बोर्ड का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिला। उन्होंने ब्राह्मणों के उत्थान के लिए एवं ब्राह्मण समाज को आ रही मुश्किलों को लेकर विचार-विमर्श किया एवं भगवान परशुराम जी की तपस्थली के लिए फंड जारी करने के लिए मुख्यमंत्री को कहा। डा. हरिदेव अग्निहोत्री ने बताया कि विधान सभा सेशन के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खाटी धाम के उत्थान के लिए 10 करोड रुपये फंड अलाउंस कर दिया है इससे ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, स्पीकर राणा केपी एवं कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी का दिल से धन्यवाद करते हैं । जिन्होंने पहले ब्राह्मण बोर्ड का गठन किया एवं अब खाटी धाम को हेरिटेज तीर्थ बनाने के लिए फंड घोषित कर दिया है। पूरा ब्राह्मण समाज सरकार के इस फैसले से बहुत खुश है। इस मौके पर जिला प्रभारी हिदू सुरक्षा समिति पवन डोगरा, शिव खोड़ी सेवा समिति के प्रधान शिव शंकर शर्मा, विश्वजीत शर्मा, रोहित शर्मा एवं अर्जुन शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी