भाजपा के मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया शुरू

भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर कोर कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 07:01 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:10 AM (IST)
भाजपा के मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया शुरू
भाजपा के मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया शुरू

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर कोर कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला गुरदासपुर के संगठन चुनाव प्रभारी नरेश शर्मा और उनके साथ संगठन चुनाव के सह प्रभारी विजय शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे।

मीटिग में जिले के सभी 14 मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई। नरेश शर्मा ने कहा कि गुरदासपुर जिले के सभी बूथों के संगठनात्मक चुनाव निष्पक्ष और सर्वसम्मति से करवाए गए हैं। सभी मंडल अध्यक्षों के चुनाव भी निष्पक्ष और सर्वसम्मति से करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मंडल अध्यक्षों के चुनाव 30 नवंबर तक सर्वसम्मति से करवा लिए जाएंगे। नरेश शर्मा ने कहा कि इसके बाद गुरदासपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष का चुनाव भी सर्वसम्मति से करवाया जाएगा। संगठन चुनाव प्रभारी ने कहा कि हमें सक्षम और मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे लाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिववीर सिंह राजन, महामंत्री अरुण कुमार बिट्टा, महामंत्री राजेश शर्मा, पूर्व जिला प्रधान प्रदीप शर्मा, प्लानिग बोर्ड पूर्व चेयरपर्सन नीलम महंत, एससी मोर्चा पंजाब उप प्रधान कमलजीत चावला आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी