भाजपा का गठन देश को विश्व गुरु बनाने के लिए किया गया : गिल

भाजपा के मंडल गुरदासपुर शहरी की तरफ से पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के लिए जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल के निवास स्थान पर एक कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रधान अतुल महाजन की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 06:30 PM (IST)
भाजपा का गठन देश को विश्व गुरु बनाने के लिए किया गया : गिल
भाजपा का गठन देश को विश्व गुरु बनाने के लिए किया गया : गिल

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भाजपा के मंडल गुरदासपुर शहरी की तरफ से पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के लिए जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल के निवास स्थान पर एक कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रधान अतुल महाजन की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान परमिदर सिंह गिल ने कहा कि भाजपा का गठन भारत को विश्वगुरु बनाने, अखंड भारत का निर्माण करने और देश से ऊंच नीच को खत्म करने के लिए किया गया था।

गिल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार जिस तरीके से देश की बड़ी से बड़ी समस्या का आसानी से हल निकाल रही है, उससे देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की तरफ झुकाव स्वभाविक है। उन्होंने केंद्र सरकार और किसान जत्थेबंदियों से अपील की कि वो जल्द से जल्द टेबल पर बैठकर बातचीत करें। छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणजीत सिंह काहलों, प्रदेश एससी मोर्चा बुलारी गुरमीत कौर, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव अल्का महंत, जिला उपाध्यक्ष जतिदर परदेसी, सुधीर महाजन, जिला मीडीया इंचार्ज विनोद कालिया, जिला कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, जिला सचिव प्रवीण कुमार, हरजीत सिंह बग्गा, जिला कार्यकारिणी सदस्य डिक्की सैनी, मण्डल महामंत्री प्रीतम राजा, कुणाल गुप्ता, मण्डल उप्ध्यक्ष अंकुश महाजन, शिव प्रसाद, राज चौहान, भाजपा नेत्री बिदीया, सोशल मीडिया सह इंचार्ज उमेश्वर महाजन, भाजपा वरिष्ठ नेता बलवंत सिंह कुल्ला, अरविद महाजन, सुदर्शन कुमार, मण्डल सचिव रैमी शर्मा, सुशील कुमार, शिव दुग्गल, दीपक कुमार, मण्डल ओबीसी मोर्चा प्रधान गुलशन कुमार रूबी, किरण मेहरा, शाम लाल, राहुल केहर, रमन कुमार, सचिन, अंबर कुमार, विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी