डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनादर करने पर भड़के

संविधान निर्माता और भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का नवांशहर में अनादर करने के प्रयासों के विरोध में भाजपा ने रोष प्रकट किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:12 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:12 PM (IST)
डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनादर करने पर भड़के
डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनादर करने पर भड़के

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : संविधान निर्माता और भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का नवांशहर में अनादर करने के प्रयासों के विरोध में भाजपा ने रोष प्रकट किया। यहां मिनी सचिवालय स्थित डा. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने भाजपा के जिलाध्यक्ष गिल ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनादर करने की कोशिश करने वालों पर पंजाब सरकार द्वारा कोई कारवाई नहीं की जा रही।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। गिल ने पंजाब सरकार से बाबा साहब जी की प्रतिमा का अनादर करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कारवाई करने की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री कमलजीत चावला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवबीर सिंह राजन, ओबीसी मोर्चा पंजाब प्रधान राजेंद्र बिट्टा, पंजाब किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बलविदर सिंह बिट्टू, जिला उपाध्यक्ष जतिदर परदेसी, सुधीर महाजन, राजेश शर्मा, जसविदर सिंह बबलू, जिला सचिव प्रवीण कुमार, हरजीत सिंह बग्गा, भाजपा नेता विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, मण्डल प्रधान अतुल महाजन, एससी मोर्चा जिला प्रधान यशपाल कौंडल, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव बलविदर सिंह बिट्टू, ओबीसी मोर्चा जिला प्रधान शैंपी सोहल, मण्डल महामंत्री प्रीतम सिंह राजा, उपाध्यक्ष अंकुश महाजन, राज चौहान, मण्डल सचिव विनोद कुमार, अंकुर शर्मा, डिक्की सैनी, उमेश्वर महाजन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी