भाजपा मंडल कादियां ने की नई नियुक्तियां

भाजपा मंडल प्रधान डा. अजय कुमार छाबड़ा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक करके नई नियुक्तियां की गई हैं। मंडल के महासचिव अमित महाजन ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए इस बैठक में विशेष तौर पर जिला प्रधान परमिदर सिंह गिल जिला प्रवक्ता डॉ. कमल ज्योति एनजीओ सेल की प्रदेश सचिव राधिका खोसला ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 04:09 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 04:09 PM (IST)
भाजपा मंडल कादियां ने की नई नियुक्तियां
भाजपा मंडल कादियां ने की नई नियुक्तियां

संवाद सहयोगी, कादियां : भाजपा मंडल प्रधान डा. अजय कुमार छाबड़ा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक करके नई नियुक्तियां की गई हैं। मंडल के महासचिव अमित महाजन ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए इस बैठक में विशेष तौर पर जिला प्रधान परमिदर सिंह गिल, जिला प्रवक्ता डॉ. कमल ज्योति, एनजीओ सेल की प्रदेश सचिव राधिका खोसला ने शिरकत की। इस दौरान नई नियुक्तियां करते हुए जिला प्रधान परमिदर सिंह गिल ने पूनम खन्ना को भाजपा जिला कार्यकारिणी की मेंबर व जिला संयोजक एनजीओ सेल आरती ब्लगन ने प्रिया भाटिया को मंडल कादियां की संयोजक नियुक्त किया। पूनम खन्ना व प्रिया भाटिया को सिरोपा पहनाकर उनका सम्मान किया। परमंदिर गिल ने राधिका खोसला, प्रिया भाटिया व आरती को उनकी पार्टी व समाज प्रति अच्छी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यहीं अमित कुमार व तमन को आइटी सोशल मीडिया मंडल का सह इंचार्ज घोषित किया गया। मंडल प्रधान डा. अजय छाबड़ा के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान परमिदर सिंह का सिरोपा पहनाकर विशेष सम्मान किया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता कमल ज्योति, मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार छाबड़ा, मंडल महासचिव अमित महाजन, नरेश चोपड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य गौरव खोसला, आइटी सेल अंकित भाटिया, अनीश ब्लगन, रजनीश महाजन, युवा मोर्चा के प्रधान नवदीप सिंह ,महासचिव गुरमुख सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रधान कुलदीप सिंह, लकी जबालिया , मंगा भाटिया, अशोक कुमार, प्रदीप बब्बू, गगनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी