नवदीप सिंह डिपी प्रधान व गुरमुख सिंह महासचिव बने
भारतीय जनता पार्टी मंडल कादियां की बैठक अध्यक्ष डाक्टर अजय कुमार छाबड़ा की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, कादियां : भारतीय जनता पार्टी मंडल कादियां की बैठक अध्यक्ष डाक्टर अजय कुमार छाबड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें युवा मोर्चा के कादियां प्रधान और महासचिव की नियुक्ति की गई और कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा मंडल के महासचिव अमित महाजन ने बताया कि इस मीटिग में मंडल के समूह सदस्यों और विशेष तौर पर जिला प्रवक्ता डा. कमल ज्योति शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से नवदीप सिंह डिपी को भारतीय जनता युवा मोर्चा कादियां मंडल का प्रधान और गुरमुख सिंह भाटिया को महासचिव नियुक्त किया गया है। मंडल प्रधान डा. अजय कुमार छाबड़ा और कमल ज्योति ने नवदीप सिंह व गुरमुख सिंह को सिरोपे पहनाकर उनका विशेष सम्मान किया। युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रधान नवदीप सिंह व महासचिव गुरमुख सिंह ने भाजपा की समूह लीडरशिप का आभार जताया और अपनी जिम्मेदारी को तनदेही व ईमानदारी से निभाने का विश्वास दिया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही युवा मोर्चा में युवाओं को शामिल करके मंडल का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल के अध्यक्ष डाक्टर अजय कुमार छाबड़ा, महासचिव अमित महाजन, गौरव खोसला जिला कार्यकारिणी सदस्य, उपाध्यक्ष अनीश ब्लग्गन, रजनीश महाजन, नरेश चोपड़ा, आईटी सैल प्रधान अंकित भाटिया, नवदीप कुमार, मांगा भाटिया, तरुण छाबड़ा, रमन भाटिया, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।