भाजपा ने एसएसपी कार्यालय के सामने दिया धरना

राजपुरा में भाजपा नेताओं पर हुए जानलेवा हमले और पंजाब की चरमरा चुकी कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा ने एसएसपी गुरदासपुर के दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 06:57 PM (IST)
भाजपा ने एसएसपी कार्यालय के सामने दिया धरना
भाजपा ने एसएसपी कार्यालय के सामने दिया धरना

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : राजपुरा में भाजपा नेताओं पर हुए जानलेवा हमले और पंजाब की चरमरा चुकी कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा ने एसएसपी गुरदासपुर के दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें जिला अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल सहित कई भाजपा नेताओं ने पार्टी नेताओं पर हुए हमले के विरोध में पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

गिल ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में विपक्षी पार्टियों, खासकर कांग्रेसी गुंडे भाजपा नेताओं पर हमले कर रहे हैं। ये लोग किसानों को बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं पर हमले किसी गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। कैप्टन सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए इन हमलों का सहारा ले रही है, क्योंकि पंजाब सरकार के पाप किसान आंदोलन की आड़ में छुपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में माफिया का राज है। पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक दोनों हाथों से पंजाब को लूट रहे है। पंजाब का किसान, मजदूर, व्यापारी, सरकारी कर्मचारियों सहित समाज का प्रत्येक वर्ग कैप्टन सरकार से दुखी है। कांग्रेस सरकार द्वारा जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया, जिससे आज पंजाब की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और जल्द से जल्द इस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राकेश ज्योति, जिला महामंत्री विजय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजीत सिंह काहलों, जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह रियाड, सुखदेव सिंह थम्मन, जसविदर सिंह बबलु, राजन गोयल,भाजपा नेता विकास गुप्ता, जिला मीडिया इंचार्ज विनोद कालिया, जिला प्रवक्ता कमल ज्योति, जिला सचिव प्रवीण कुमार,ज्योति महाजन, मण्डल प्रधान गुरदासपुर अतुल महाजन, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव अल्का महंत, गुरमीत कौर, महिला मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष रेणु कश्यप, महिला मोर्चा जिला प्रधान कुलविदर कौर, एससी मोर्चा जिला प्रधान यशपाल कौंडल, युवा मोर्चा जिला प्रधान शिव प्रसाद, किसान मोर्चा जिला प्रधान ठाकुर रंजीत सिंह, बलविदर सिंह बिट्टु मकौड़ा, मण्डल प्रधान डा. दिलबाग राय, दर्शन गरोटीया, मनोहर लाल, भीष्म सिंह बिट्टु, बाबा कर्मजीत सिंह, मंडल शहरी महामंत्री प्रीतम सिंह राजा, डिक्की सैनी, उपाध्यक्ष अंकुश महाजन, राज चौहान, भाजपा नेत्री बिदीया, भाजपा नेता अनिल नंदा, सचिव अंकुर शर्मा, शिव दुग्गल, जिला सोशल मीडिया सह इंचार्ज उमेश्वर महाजन, सुखजिंदर सिंह बथवाला, भूपिदर सिंह, दीपक कुमार, रमन कुमार, शाम लाल और पुरुषोत्तम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी