भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव साथियों सहित अकाली दल में शामिल

भाजपा के दो अहम पदाधिकारियों ने सैकड़ों साथियों सहित भाजपा से किनारा करते हुए अकाली दल का दामन थाम लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 07:35 PM (IST)
भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव साथियों सहित अकाली दल में शामिल
भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव साथियों सहित अकाली दल में शामिल

संवाद सहयोगी, दीनानगर :भाजपा के दो अहम पदाधिकारियों ने सैकड़ों साथियों सहित भाजपा से किनारा करते हुए अकाली दल का दामन थाम लिया है। इन पदाधिकारियों में विधानसभा हलका दीनानगर से भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव रवि मोहन व भाजपा की पूर्व जिला परिषद के सदस्य रेखा शामिल हैं। उन्होंने वीरवार को दीनानगर में पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की मौजूदगी में अकाली दल में शामिल होने का ऐलान किया।

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने अकाली दल में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब के लोग भाजपा व कांग्रेस से छुटकारा चाहते हैं और अकाली दल का काफिला लगातार लंबा होता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अकाली दल नगर कौंसिल चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगा और पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करके राज्य में अकाली दल की सरकार बनाएगी। इस मौके पर अकाली दल के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली, परमबीर सिंह लाडी, नरिदर सिंह बाड़ा, नगर कौंसिल दीनानगर के पूर्व प्रधान विजय महाजन, रमन कुमार, सरवन सिंह, बाबा अनूप सिंह व निर्मल सिंह कलीचपुर भी उपस्थित थे।

रवि मोहन ने कहा कि उन्होंने भाजपा की नीतियों से आहत होकर पार्टी छोड़ी है। भाजपा के केंद्रीय लीडरशिप के तानशाही रवैया से देश बर्बादी के रास्ते पर अग्रसर हो रहा है, मगर भाजपा को इसकी कोई चिता नहीं है।

chat bot
आपका साथी