भाजपा के जिला एससी मोर्चा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

भाजपा एससी मोर्चा जिला गुरदासपुर के जिलाध्यक्ष यशपाल कुंडल ने अपने कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। यशपाल कुंडल ने कहा कि भाजपा का गठन छह अप्रैल 1980 को हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 04:34 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 04:34 PM (IST)
भाजपा के जिला एससी मोर्चा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
भाजपा के जिला एससी मोर्चा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

संवाद सूत्र, दीनानगर : भाजपा एससी मोर्चा जिला गुरदासपुर के जिलाध्यक्ष यशपाल कुंडल ने अपने कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। यशपाल कुंडल ने कहा कि भाजपा का गठन छह अप्रैल 1980 को हुआ था।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जिसके सदस्यों के लिए पार्टी परिवार है। कुंडल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है, यह पार्टी हमारी मां है और हर कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति वफादार रहना चाहिए। कुंडल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की आगामी 2022 की विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहे। इस अवसर पर मोहन लाल, तरसेम लाल, दिलीप चंद, जोगिदर पल, कमलजीत सिंह, परमजीत पम्मा सतीश कुमार, भीष्म सिंह, संजीव सैनी, ताहिल सिंह, सुच्चा सिंह, राहुल हरचंद, दिलीप कुमार, सतपाल पखोवाल, रमेश शर्मा, शप्पी सोहल, प्रवीण ठाकुर, अंकुर नैय्यर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी