शिव मंदिर में नतमस्तक हुए परमिदर गिल

शुक्रवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कलानौर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नतमस्तक होते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:39 PM (IST)
शिव मंदिर में नतमस्तक हुए परमिदर गिल
शिव मंदिर में नतमस्तक हुए परमिदर गिल

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शुक्रवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कलानौर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नतमस्तक होते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने देवों के देव महादेव से पूरे देश और खासकर पंजाब वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि भगवान शिवभक्तों पर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं, इसीलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। आज पंजाब मुश्किल दौर से गुजर रहा है। जिस पंजाब में दूध की नदियां बहती थीं आज वहां हर तरफ नशे का दरिया बह रहा है। पंजाब के युवाओं की पूरे देश में एक अलग पहचान थी, जो नशे के कारण धूमिल हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में पंजाब का युवा विदेशों में जा रहा है,जो बहुत बड़ी चिता की बात है। परमिदर सिंह गिल ने भगवान से पंजाब में चार हफ्तों में नशा खत्म करने की पवित्र गुटका साहब की झूठी कसम खाने वाले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को सद् बुद्धि देने की प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी