चुनाव में उम्मीदवार दिखाएंगे बढि़या कार्यगुजारी : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बैठक जिला प्रधान राकेश भाटिया के नेतृत्व में कस्बा घुमाण में हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व हलका श्रीहरगोबिदपुर के इंचार्ज रणजीत सिंह काहलों ने विशेष रुप से शामिल हुए। बैठक के दौरान 2022 के चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 03:19 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 03:19 PM (IST)
चुनाव में उम्मीदवार दिखाएंगे बढि़या कार्यगुजारी : भाजपा
चुनाव में उम्मीदवार दिखाएंगे बढि़या कार्यगुजारी : भाजपा

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बैठक जिला प्रधान राकेश भाटिया के नेतृत्व में कस्बा घुमाण में हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व हलका श्रीहरगोबिदपुर के इंचार्ज रणजीत सिंह काहलों ने विशेष रुप से शामिल हुए। बैठक के दौरान 2022 के चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में रणजीत सिंह काहलों ने कहा कि पार्टी दिनों दिन और भी मजबूत होती जा रही है। पार्टी की कार्यगुजारी को देखते हुए अलग-अलग पार्टियों के सीनियर नेता निरंतर भाजपा में शामिल हो रहे है। चुनाव मैदान में उतरने वाले भाजपा उम्मीदवार अपनी शानदार कार्यगुजारी दिखाएंगे और बड़ी लीड से जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर सिकंदर सिंह चीमा व सुखजिदर सिंह पंडोरी के अलावा नच्छत्तर सिंह, रेशम सिंह, राजनप्रीत सिंह, राम सिंह, जतिदर कल्याण, मनप्रीत सिंह, दुपांशु घई, शीतल सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी