केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

आक्सीजन सप्लाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट के पैनल की रिपोर्ट में केजरीवाल सरकार का कथित झूठ सामने आने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गुरदासपुर द्वारा जिला प्रधान शिव प्रसाद की अध्यक्षता में लाइब्रेरी चौक में केजरीवाल का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:28 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:28 PM (IST)
केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : आक्सीजन सप्लाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट के पैनल की रिपोर्ट में केजरीवाल सरकार का कथित झूठ सामने आने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष परमिदर सिंह गिल के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गुरदासपुर द्वारा जिला प्रधान शिव प्रसाद की अध्यक्षता में लाइब्रेरी चौक में केजरीवाल का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह रियाड, जिला मीडिया इंचार्ज विनोद कालिया, जिला सचिव प्रवीण कुमार, हरजीत सिंह बग्गा, मण्डल प्रधान अतुल महाजन, भाजपा नेता विकास गुप्ता विशेष तौर पर शामिल हुए।

शिव प्रसाद ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच आक्सीजन को लेकर खड़े हुए विवाद की सच्चाई अब सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट के एक पैनल ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना संकट के पीक पर जरूरत से 4 गुना ज्यादा आक्सीजन की डिमांड की। इससे 12 राज्यों की सप्लाई पर असर पड़ा। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य डिक्की सैनी, मण्डल उपाध्यक्ष अंकुश महाजन, राज चौहान, मण्डल सचिव अंकुर शर्मा, रैमी शर्मा, शिव दुग्गल, दीपक कुमार, युवा मोर्चा मण्डल प्रधान रमन कुमार, ध्रुव महाजन, दिलशेर कपिल, राहुल केहर, अमनदीप, मुनीष दत्ता, वरिदर, मनु, पारस साहिल सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी