अच्छे कर्म करने से मानव जीवन होगा सफल : अशोक

गांव पचोवाल मंदिर में करवाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 03:25 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 03:25 PM (IST)
अच्छे कर्म करने से मानव जीवन होगा सफल : अशोक
अच्छे कर्म करने से मानव जीवन होगा सफल : अशोक

संवाद सहयोगी, दीनानगर : गांव पचोवाल मंदिर में करवाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया। इसमें जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा रवि मोहन मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए, जिनका कथा करवाने वाले प्रबंधकों ने विशेष रूप से सम्मान किया।

कथा में अशोक शास्त्री जम्मू वालों ने श्रद्धालुओं को गुरु के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अच्छे कर्म करने से ही मानव जीवन सफल साबित होता है। मानव को दुनिया में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए अच्छे कर्म करके लोगों का भला करें। मुख्य मेहमान रवि मोहन ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में आकर बड़ा सुकून मिलता है। हमें ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर तरसेम बाबा, मंडल प्रधान पुरानाशाला ठाकुर पूर्ण सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी