आज बटाला को पहला मेयर, तैयारियां पूरी

दो माह पहले फरवरी में हुए नगर निगम के पार्षदों के चुनावों के बाद आज (सोमवार को) बटाला नगर निगम को पहला मेयर मिल जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:00 AM (IST)
आज बटाला को पहला मेयर, तैयारियां पूरी
आज बटाला को पहला मेयर, तैयारियां पूरी

संजय तिवारी, बटाला

दो माह पहले फरवरी में हुए नगर निगम के पार्षदों के चुनावों के बाद आज (सोमवार को) बटाला नगर निगम को पहला मेयर मिल जाएगा। इसे लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। शहरवासियों की नजरें भी मेयर की कुर्सी पर टिकी हुई हैं।

उधर, मेयर को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। कई पार्षद एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं तो कइयों का मानना है कि जिसके सिर पर हाईकमान का हाथ होगा मेयर वही बनने वाला है। इस संबंध में नगर निगम के कमिश्नर बलविदर सिंह ने बताया कि नगर निगम बटाला के नए चुने पार्षदों को शपथ ग्रहण और उनमें से मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चयन सोमवार सुबह 11 बजे नगर निगम के मीटिग हाल में होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोविड-19 के बढ़ रहे केसों को ध्यान में रखते हुए मीटिग हाल में कम से कम व्यक्तियों के एकत्रित होने को भी सुनिश्चित किया जाएगा। मास्क, सैनिटाइजर व शारीरिक दूरी का खास ध्यान रखा जाएगा।

पहले बटाला में नगर कौंसिल थी और 35 वार्ड थे। बाद में नगर कौंसिल को निगम का दर्जा मिलने पर 50 वार्ड कर दिए गए। अब पहली बार बटाला में मेयर बनने जा रहा है। वहीं, नगर निगम की पूरी टीम तैयार होने के बाद बटाला की और नुहार बदलने की आस भी जगी हुई है। निगम की बिल्डिंग की गई पेंट, मीटिग हाल में लगाया नया फर्नीचर

मेयर के चयन होने को लेकर पूरे नगर निगम की बिल्डिंग का रंग-रोगन किया गया है। कई जगहों पर नया फर्नीचर लगाकर सुंदर बनाया गया है। हाउस के मीटिग हाल में भी नया फर्नीचर स्थापित किया गया है। इसके अलावा सफेद रंग की ओल्ड माडल अंबेसडर कार को भी मोडिफाई करवाकर मेयर के लिए पूरी तरह से तैयार करवाकर रख दिया गया है।

chat bot
आपका साथी