बटाला की इंडस्ट्री को मिल सकता है विशेष जोन का दर्ज

पिछले लंबे अर्सें से बटाला इंडस्ट्री अपना पहचान खो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 05:24 PM (IST)
बटाला की इंडस्ट्री को मिल सकता है विशेष जोन का दर्ज
बटाला की इंडस्ट्री को मिल सकता है विशेष जोन का दर्ज

जागरण संवाददाता, बटाला : पिछले लंबे अर्सें से बटाला इंडस्ट्री अपना पहचान खो रही है। इसे पुनर्जीवित करने के लिए पंजाब हेल्थ सर्विस कर्पोरेशन के चेयरमेन अमरदीप सिंह चीमा ने बीड़ा उठाया है। इसके लिए वे केंद्रीय सचिव सेलेश से मुलाकात करने उनके दफ्तर दिल्ली पहुंचे। उनके साथ बटाला के कई प्रसिद्ध उद्योगपति भी थे। सचिव ने चेयरमैन और उद्योगपतियों की हर बात को बड़े ध्यानपूर्वक तरीके से सुना। आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान चीमा ने कहा कि सचिव से मुलाकात काफी सौहर्दीपूर्ण माहौल में हुई। दावा किया कि बटाला के उद्योग को केंद्र विशेष जोन घोषित करने जा रहा है। इससे यहां के उद्योगों को नई जान मिलेगी। उन्होंने बताया कि सचिव इस माह बटाला का दौरा करेंगे। उनके साथ एक विशेषज्ञों की टीम आएगी। टीम औद्योगिक घरानों का दौरा करेगी और उनसे पूछेगी कि उन्हें किस प्रकार की क्या समस्या आ रही है। कौन सी बाधाएं उनके उद्योग में रुकावटें डाल रही हैं। इन सबकी एक लिस्ट तैयार की जाएगी। उसके बाद उसे फाइनल रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण के समक्ष रखा जाएगा। उनकी मुहर लगने के बाद बटाला के उद्योग को विशेष जोन का दर्जा मिल सकता है। 20 साल से बटाला में है औद्योगिक मंदी

पिछले 20 वर्ष से बटाला में औद्योगिक मंदी चल रही है। इसके पीछे कारण है कि बटाला से अन्य राज्यों के मुकाबले कच्चा माल महंगा मिलता है। वहीं अन्य राज्यों से ग्राहकों को बटाला के मुकाबले सस्ता मिल जाता है। इससे खरीदारी करने वाले ग्राहकों में काफी कमी आई है। विशेष पैकेज की जरूरत

बटाला में लगभग साढ़े छह छोटे-बड़े औद्योगिक घराने हैं। एक समय था यहां पर लगभग डेढ़ हजार औद्योगिक घराने थे। तब बटाला की कॉलोनी में कोई न कोई उद्योग लगा था। अब सरकार की दमनकारी नीतियों की वजह से बटाला में औद्योगिक घराने दिन-ब-दिन कम हो रहे हैं। बटाला में दोबारा उद्योग को खड़ा करने के लिए सरकार की तरफ से विशेष पैकेज की जरूरत है। उद्योगपतियों ने किया स्वागत

केंद्रीय सचिव के फैसले को लेकर उद्योगपतियों में काफी खुशी की लहर है। उन्होंने सचिव के फैसले का गर्मजोशी से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय के फैसले से बटाला इंडस्ट्री को फायदा होगा। लंबे समय से चल रही मंदी भी दूर होगी।

chat bot
आपका साथी