रेल सेवा बहाल होने साथ उद्योगपति खुश

पंजाब में लगभग 2 महीने बाद रेल यातायात बहाल होने के साथ प्रवासी म•ादूर और उद्योगपति दोनों धड़े खुश हैं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 12:15 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 12:15 AM (IST)
रेल सेवा बहाल होने साथ उद्योगपति खुश
रेल सेवा बहाल होने साथ उद्योगपति खुश

अजय रेखी.बटाला

पंजाब में लगभग 2 महीने बाद रेल यातायात बहाल होने के साथ प्रवासी म•ादूर और उद्योगपति दोनों धड़े खुश हैं। कोरोना के चलते जो औद्योगिक मजदूर अपने राज्यों को वापस चले गए थे, उनमें बहुत से अपने काम पर लौटने के लिए उतावले थे, परन्तु रेल सेवा बंद होने के कारण यह संभव नहीं हो रहा था। इस कारण उद्योग का काम भी प्रभावित हो रहा था। वहीं शनिवार सुबह दो रेल गाड़ियां बटाला पहुंची। एक रेल गाड़ी में कच्चा लोहा था और दूसरी में यूरिया। बटाला में इंडस्ट्री मालिक रविदर हांडा ने बताया, कि बटाला में 600 के करीब औद्योगिक इकाईयां काम कर रही हैं और लाकडाउन के दौरान लगभग सात ह•ार के करीब प्रवासी मजदूर अपने घरों को चले गए थे, जिससे औद्योगिक इकाईयों में उत्पादन प्रभावित हो रहा था। इस के साथ औद्योगिक इकाईयों को लगभग 300 करोड़ रुपए का घाटा सहना पड़ा है। रेलों की बहाली होने के साथ म•ादूर काम पर लौटेंगे और बंद पड़ीं औद्योगिक इकाईयों में फिर से उत्पादन शुरू हो सकेगा। मालिक परमिन्दर सिंह ने बताया, कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के यत्नों सदका पंजाब में रेल गाड़ियां की यातायात बहाल हो गई है, जोकि ़खुशी की बात है।

लाकडाउन दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी म•ादूर अपने घरों को वापस चले गए थे और अब वह काम पर आने के लिए उतावले हो रहे थे। लेकिन हम चाहते हुए भी उनकी कोई सहायता नहीं कर पा रहे थे। रेल गाड़ियों शुरू होने से अब प्रवासी मजदूर वापस अपने काम पर आएंगे। बटाला में राज मिस्त्री का काम करने वाले प्रवासी म•ादूर विजय कुमार ने बताया, कि छठ पूजा दौरान भी बहुत से प्रवासी मजदूर चाहते हुए भी अपने घरों को रेलों की यातायात बंद होने के कारण नहीं जा सके थे। कृषि से संबंध में भी बड़ी तदाद में प्रवासी कामगार काम करते थे, जोकि लाकडाऊन दौरान वापस अपने घरों को चले गए थे अब वापस अपने कामों पर लौटेंगे।

chat bot
आपका साथी