आग की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक

भारत सरकार और पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार इस साल भी 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:03 PM (IST)
आग की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक
आग की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक

संवाद सहयोगी, बटाला : भारत सरकार और पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार इस साल भी 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। अग्नि सुरक्षा सप्ताह का इतिहास बताते हुए नगर निगम के कमिश्नर बलविदर सिंह ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को शाम सवा 4 बजे बॉम्बे के विक्टोरिया हार्बर में एसएस फोर्ट स्ट्राइक नाम के जहाज को आग लग गई थी और इस जहाज में 1400 टन विस्फोटक लोड था। विमान में आग लगने से 800 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 3,000 घायल हो गए थे। इसमें बंबई फायर सर्विस के 71 जवान शहीद हो गए थे।

उन्होंने बताया कि इन शहीदों की याद में हर साल देश भर में 14 से 20 अप्रैल तक देश भर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इसमें लोगों को आग लगने की घटना के बारे में जागरूक किया जाता है। जैसे कि छोटी सी लापरवाही कभी-कभी एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। कमिश्नर ने कहा कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को आग की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया जाता है। लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए फायर सर्विस बटाला द्वारा माक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। माक ड्रिल 14 अप्रैल 2021 को एयर स्टेशन बटाला में, 15 अप्रैल को सिविल अस्पताल बटाला में, 16 अप्रैल को विशाल मेगामार्ट जालंधर रोड बटाला में, 16 अप्रैल को डीलक्स स्पो‌र्ट्स ठठियारी गेट बटाला में, 17 अप्रैल को बस अड्डे में,18 अप्रैल को नगर निगम कार्यालय, 20 अप्रैल को माक ड्रिल आयोजित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी