बार चुनाव : इंटरनेट मीडिया से भरोसे का केस जीतेंगे वकील

बार एसोसिएशन बटाला का चुनाव छह नवंबर को है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:00 AM (IST)
बार चुनाव : इंटरनेट मीडिया से भरोसे का केस जीतेंगे वकील
बार चुनाव : इंटरनेट मीडिया से भरोसे का केस जीतेंगे वकील

विनय कोछड़, बटाला

बार एसोसिएशन बटाला का चुनाव छह नवंबर को है। उसी दिन शाम को नतीजा घोषित हो जाएगा। कोविड-19 के कारण प्रत्याशी वकीलों ने प्रचार का अनूठा तरीका अपनाया है। शोर-शराबे को छोड़कर इंटरनेट मीडिया का सहारा लेकर प्रत्याशी अपना-अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चार नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। चुनाव को अब कुछ दिन शेष रह गए हैं, इसलिए सियासी पारा भी चढ़ गया है।

प्रधान पद के लिए सतिदर सिंह और गुरदीप सिंह रंधावा के बीच कड़ी टक्कर है। पिछली बार सतिदर सिंह बाजवा अपने चिर प्रतिद्वंद्वी गुरदीप रंधावा को एक वोट से पराजित कर प्रधान बने थे। दोनों की आयु में भी काफी अंतर है। दोनों प्रत्याशी अपना प्रचार वीसी, फोनिग काल, फेसबुक के जरिए कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के कुल 350 वोट हैं।

इसी प्रकार उप प्रधान के पद पर महिला वकील बिदू चुनाव लड़ रही हैं। बिदू पूर्व में भी बार एसोसिएशन की सचिव रह चुकी हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी रोहित महाजन पहली बार इस चुनाव में कूदे हैं। उधर, सचिव पद के लिए दीपक कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी यूथ वकीलों में काफी मजबूत साख है, क्योंकि उनका प्रचार करने का तरीका सबसे विभिन्न है। वे प्रतिदिन चार-पांच घंटे प्रचार कर रहे हैं। खासकर यूथ वकीलों की वे पहली पसंद बन चुके हैं। इससे पहले वे 20 वोट से सचिव पद पर जीत हासिल कर चुके हैं। उनके मुकाबले मंजीत सिंह चुनाव में खड़े हैं। 10

युवाओं का पूरा सपोर्ट : सतिदरपाल बाजवा

प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे सतिदरपाल सिंह बाजवा ने बताया कि उन्हें इस बार भी बड़ी लीड से जीत का पूरा भरोसा है। 60-70 फीसद युवा वकील उनके साथ है। इससे पहले भी उन्होंने युवा वकीलों की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनका समाधान कराया है और आगे भी कराएंगे। रही बात सीनियर वकीलों की तो उनके साथ भी निरंतर वार्तालाप जारी है। इस बार उनका स्पार्ट भी मिलने का पूरा दावा पेश कर रहे हैं। उनके मुताबिक जीत के बाद वकीलों के अहम मुद्दों का निवारण किया जाएगा। 11

नियमों का रख रखे खास ध्यान : गुरदीप सिह

प्रधान पद के दूसरे दावेदार गुरदीप सिंह रंधावा ने बताया कि वे चुनाव प्रचार के दौरान खास नियमों का ध्यान रख रहे हैं। प्रचार के दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। फोनिग काल और फेसबुक का सहारा लेकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। सीनियर और जूनियर वकील साथियों से वार्तालाप करके उनकी समस्या के बारे पूछा जा रहा है, ताकि बाद में उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा सके। उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है। 12

बार में लाइब्रेरी खोलना मुख्य मुद्दा : बिदू

उप प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही बिदू कुमारी ने बताया कि इस बार उनका चुनाव प्रचार में मुख्य मुद्दा लाइब्रेरी का है। बार में लाइब्रेरी खोलने की लंबे समय से मांग रही है। इस पर अब तक किसी ने विचार नहीं किया। वे अपना प्रचार इंटरनेट मीडिया के जरिए कर रही है। उनका फोकस युवा वकीलों पर है, क्योंकि अधिकतर समस्याएं उनके साथ जुड़ी हैं। उन्हें चुनाव में वकीलों का काफी रिस्पांस मिल रहा है। 15

पार्किग और यूथ वकील पर अधिक फोकस : दीपक कुमार

बटाला बार एसोसिएशन की दूसरी बार चुनाव लड़ रहे वकीलों के यूथ आइकन दीपक कुमार का कहना है कि इस बार चुनाव प्रचार में प्रमुख फोकस बार की पार्किग स्थल और यूथ पर है। वे सचिव पद के लिए प्रत्याशी हैं। उनके मुताबिक बार में पार्किग बड़ी समस्या है, जिसे जीत सुनिश्चित होने के बाद बनाया जाएगा। युवा वकीलों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर हल निकाला जाएगा। उनके मुकाबले में मंजीत सिंह खड़े हैं। 14

इंटरनेट मीडिया से प्रचार करने का दिया था सुझाव : सौरभ सैली

बार एसोसिएशन में सीनियर वकील (मेंबर) के तौर पर कार्यरत सौरभ सैली ने कोविड -19 के कारण सभी प्रत्याशियों से इसके बचाव के सुझाव दिए हैं। एक नागरिक उन्हें के नाते उनका दायित्व है कि वे अपने सभी वकील साथियों को इस बारे में सुझाव दें। उन्हें इस बात की खुशी है कि सभी वकील प्रत्याशियों ने उनकी बात पर अमल करते हुए चुनाव प्रचार नियमों का खास ध्यान रखा। सभी प्रत्याशियों को इंटरनेट मीडिया के जरिए प्रचार करने का सुझाव दिया था। 13

ये निर्विरोध चुने गए

बटाला बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान कुछ पद एवं मेंबरों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इनमें वित्त सचिव अमनदीप सिंह, सचिव शुभम बाला और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पारस भगत, राजबीर सिंह हंसपाल, रोजी बाला और सुनील कुमार डोगरा को चुना गया है। इसकी पुष्टि बटाला बार एसोसिएशन के चेयरमैन कम रिटर्निग अधिकारी गुरकृपाल सिंह उप्पल ने की। सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। नतीजा शाम साढ़े पांच बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार भी वोटिग बैलट पेपर के जरिए होगी।

chat bot
आपका साथी