बबीता खोसला ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं

महिला आयोग द्वारा नियुक्त काउंसलर बबीता खोसला इन दिनों सुर्खियों में है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:10 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:10 PM (IST)
बबीता खोसला ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं
बबीता खोसला ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं

संवाद सहयोगी, कादियां : महिला आयोग द्वारा नियुक्त काउंसलर बबीता खोसला इन दिनों सुर्खियों में है। समाज सेवा व महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध चट्टान की तरह खड़े होने वाली बबीता खोसला ने अनेकों ही ऐसे मामलों को सुलझा दिया है, जोकि पिछले लंबे समय से इंसाफ की गुहार के लिए अलग अलग दरवाजे खटखटा रहे थे। विभिन्न गांवों व शहरों के वार्डो की महिलाओं के मामलों को सुलझाने में बहुत ही निपुणता दिखाने वाली बबीता खोसला विभिन्न गांवों का दौरा कर महिलाओं को अपने साथ जोड़ने में सक्षम हो रही हैं।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले दिनों में बबीता कादियां में मातृशक्ति पर होने वाले अत्याचारों पर अंकुश लगाने व उनकी पीड़ा को हरने में अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। निकटवर्ती गांव नत का दौरा करने के बाद बबीता खोसला ने लोगों को आश्वासन दिलाया कि गांव नाथ में चर्च अवश्य बनाई जाएगी। उसके लिए सरपंच द्वारा जगह भी मुहैया करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का एक ही लक्ष्य है कि वह महिला आयोग की राज्य चेयरमैन मुनीषा गुलाटी के नक्शे कदमों पर चलते हुए लोगों के दुख-दर्द को पहचान सकें और महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने में न्याय दिला सके। उन्होंने बताया कि जो भी कोई महिला किसी कारणवश ससुराल वालों से या घर वालों से प्रताड़ित की जा रही हैं वे उनसे सीधे रूप से संपर्क कर सकती है। इस अवसर पर उनके साथ पास्टर नजीर मसीह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी