अतुल महाजन गुरदासपुर और संदीप ठाकुर दीनानगर के मण्डल प्रधान बने

भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर के अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व माझा जोन के इंचार्ज और प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता के दिशानिर्देश अनुसार व जिला गुरदासपुर प्रभारी अनिल रामपाल के साथ विचार विमर्श के बाद अतुल महाजन को गुरदासपुर मंडल (शहरी) और संदीप ठाकुर को दीनानगर मंडल (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:32 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:32 PM (IST)
अतुल महाजन गुरदासपुर और संदीप ठाकुर दीनानगर के मण्डल प्रधान बने
अतुल महाजन गुरदासपुर और संदीप ठाकुर दीनानगर के मण्डल प्रधान बने

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर के अध्यक्ष परमिदर सिंह गिल ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व माझा जोन के इंचार्ज और प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता के दिशानिर्देश अनुसार व जिला गुरदासपुर प्रभारी अनिल रामपाल के साथ विचार विमर्श के बाद अतुल महाजन को गुरदासपुर मंडल (शहरी) और संदीप ठाकुर को दीनानगर मंडल (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। भाजपा जिलाअध्यक्ष ने कहा कि अतुल महाजन की मेहनती छवि, पार्टी के प्रति समर्पित सोच और गुरदासपुर के सभी भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं से मेलजोल और अच्छे संबंध होने के कारण उन्हें यह अति महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अतुल महाजन को पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेवारी सौंपी गई,उन्होंने उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाकर खुद को साबित किया। जिलाअध्यक्ष ने संदीप ठाकुर को लगातार दूसरी बार मण्डल अध्यक्ष बनाने पर कहा कि उन्होंने मण्डल अध्यक्ष रहते हुई बहुत मेहनत की। उन्होंने विपक्षी पार्टियों की गलत नीतियों के विरुद्ध सख्त रूख अपनाते हुए दीनानगर में पार्टी को मजबूती दी। उनके अच्छे काम को ध्यान में रखते दोबारा उन्हें यह जिम्मेवारी दी गई है। परमिदर सिंह गिल ने सभी भाई बहनों से भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए और मिशन 2022 को ध्यान में रखते हुए नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को तन मन धन से सहयोग करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी