हरजीत सिंह बने इंस्पेक्टर

थाना सिटी के सहायक इंस्पेक्टर हरजीत सिंह को विभाग ने पदोन्नत करते हुए इंस्पेक्टर बना दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 05:20 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:20 PM (IST)
हरजीत सिंह बने इंस्पेक्टर
हरजीत सिंह बने इंस्पेक्टर

जागरण संवाददाता, बटाला : थाना सिटी के सहायक इंस्पेक्टर हरजीत सिंह को विभाग ने पदोन्नत करते हुए इंस्पेक्टर बना दिया है। 1985 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए इंस्पेक्टर हरजीत सिंह तब कांस्टेबल की पोस्ट पर तैनात हुए थे। इन्होंने अधिकत्तर समय नवांशहर के थाना में गुजारा है। उस दौरान आतंकवाद चरम पर था, उनके निशाने पर हमेशा पुलिस मुलाजिमों के परिजन तथा आम जनता रहती थी। ऐसे में परिवार तथा आम-जनता को देखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। मगर इंस्पेक्टर हरजीत सिंह जैसे जाबाज पुलिस अधिकारियों के सामने आतंकवादियों का हौसला ढेर हो गया। उन्होंने कई आतंकियों को मुठभेड़ दौरान मारा डाला तथा कइयों को पकड़कर जेल में डाल दिया। इस वर्ष हाथी गेट, अच्चली गेट में लगभग 14 लोग जहरीली शराब से मर गए थे, तब सीनियर पुलिस अधिकारियों ने इस केस के मेन आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की ड्यूटी लगाई। उन्होंने अपनी ड्यूटी को पूरी इमानदारी से निभाइ तथा चौबीस घंटे के भीतर इस केस की मेन सरगना त्रिवेनी चौहान, फौजन एवं उनके साथ काम करने वाले अन्य सदस्यों को पकड़ लिया गया। एसपी (डी) के दफ्तर में उन्हें तीसरा स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई।

chat bot
आपका साथी