भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

सृष्टि रचयिता भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को लेकर वाल्मीकि समुदाय की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 02:59 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:59 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

संवाद सूत्र, बटाला : सृष्टि रचयिता भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को लेकर वाल्मीकि समुदाय की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर ग्रामीण व पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट कस्तूरी लाल सेठ विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

वह जालंधर रोड पर स्थित महाऋषि वाल्मीकि आश्रम गए और नतमस्तक होकर सरबत के भले की कामना की। आयोजकों की ओर से कैबिनेट मंत्री बाजवा व चेयरमैन कस्तूरी लाल सेठ को सम्मानित किया गया।

इस दौरान लवकुश व भगवान हनुमान जी की झांकियां देखने लायक थी। शोभायात्रा का आरंभ बाद दोपहर दो बजे जालंधर रोड पर स्थित श्री वाल्मीकि आश्रम से हुआ। इस दौरान शोभायात्रा का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेशी बाबा, स्वर्ण मृढ, संजीव दैत्य, राजकुमार राजू, सुख तेजा, रमेश वर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी