अशोक चौधरी ने विकास कार्यो का लिया जायजा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा के लिए शहर के वार्डो का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:49 PM (IST)
अशोक चौधरी ने विकास कार्यो का लिया जायजा
अशोक चौधरी ने विकास कार्यो का लिया जायजा

संवाद सहयोगी, दीनानगर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा के लिए शहर के वार्डो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्डो की नवनिर्मित गलियों, नालियों और वार्डो को जोड़ने वाली लिक सड़कों का किए जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री के आदेश पर इस मौके पर नगर कौंसिल के अधिकारी भी मौजूद रहे। उनसे अशोक चौधरी ने शहर में चल रहे कार्यो और आने वाले दिनों में शुरू किए जाने वाले कार्यो की रिपोर्ट ली और 2022 के चुनाव से पहले इन कार्यो को पूरा करने को कहा। अशोक चौधरी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी दीनानगर की विधायक भी हैं। शहर के समग्र विकास को लेकर बहुत गंभीर हैं और चाहती हैं कि चुनाव से पहले शहर की नुहार को बदल दिया जाए। इससे पूर्व अशोक चौधरी ने मोहल्ला बेरी में रहने वाले लोगों के मकानों के पंजीकरण पर भी रिपोर्ट मांगी और कार्य को पूरा करने के लिए कौंसिल के पदाधिकारियों से कार्य में तेजी लाने को कहा। अशोक चौधरी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी के आदेश पर वे विभिन्न वार्डो में जाकर देख रहे हैं कि कितने प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं और नए कार्य कब तक पूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि शहर में सीवरेज डालने के लिए सभी गलियों को खोद दिया गया है, जिससे लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। इसको देखते हुए कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द निर्माण करने का आदेश दिया है। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सतिदर बिल्ला, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रवीण बाबा, पार्षद डा. प्रदीप तुली, पार्षद मास्टर राम लाल, पार्षद डा. साहिल रेहान, पार्षद गिरधारी लाल, रिकी बब्बर, पार्षद अजय स्टार, पार्षद कुलवंत कटाल और सुखविदर फाइंडा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी