सेना के जवान पर ससुराल वालों ने किया हमला

निकटवर्ती गांव पिडी में छुट्टी घर आए सेना के जवान पर उसके ससुराल वालों ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 04:45 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 04:45 PM (IST)
सेना के जवान पर ससुराल वालों ने किया हमला
सेना के जवान पर ससुराल वालों ने किया हमला

संवाद सहयोगी, बटाला : निकटवर्ती गांव पिडी में छुट्टी घर आए सेना के जवान पर उसके ससुराल वालों ने हमला कर दिया। जवान का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा रहता है। इस मामले में पुलिस ने जवान की पत्नी सहित आठ आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल जवान को अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में रेफर किया गया। वहां से आर्मी अस्पताल में दाखिल किया गया।

गांव भंगाली खुर्द के घायल जवान ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। उसकी अपनी पत्नी सुखविदर कौर के साथ झगड़ा चल रहा था। इस कारण उसकी पत्नी अपने मायके में रहती थी। दस मई को वह अपने बुआ के गांव पिडी में आया था। वहां से वह अपने घर जा रहा था कि उसकी पत्नी सुखविदर कौर, ससुर जसबीर सिंह, साला आत्मा सिंह व उसकी पत्नी की मासी का लड़का केतन व चार अज्ञात व्यक्ति दो कार में आए और उसका रास्ता रोककर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ने बताया कि उसकी पत्नी उसकी बातों पर नहीं चलती थी, जिस कारण झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी सभी आरोपित गिरफ्त से बाहर हैं।

chat bot
आपका साथी