सुरेश भाटिया भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी के प्रचार एवं प्रसार के लिए अपनी कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए नए सदस्यों को शामिल करने का अवसर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 03:03 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 03:03 PM (IST)
सुरेश भाटिया भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त
सुरेश भाटिया भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

जासं, बटाला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी के प्रचार एवं प्रसार के लिए अपनी कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए नए सदस्यों को शामिल करने का अवसर दिया। अश्विनी शर्मा ने विधानसभा हलका बटाला से नगर-सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट सुरेश भाटिया को टीम का सदस्य बनाया है। इससे पूर्व भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला और श्वेत मलिक की कार्यकारिणी में भी सदस्य रह चुके हैं। सुरेश भाटिया ने पार्टी हाईकमान तथा प्रदेशीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा से निभाएंगे। प्रदेश में पार्टी के विस्तार के लिए दिन-रात एक कर देंगे।

chat bot
आपका साथी