धोखाधड़ी करने के मामले एक आरोपित नामजद

थाना बहरामपुर की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति को नामजद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 03:01 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 03:01 PM (IST)
धोखाधड़ी करने के मामले एक आरोपित नामजद
धोखाधड़ी करने के मामले एक आरोपित नामजद

संवाद सूत्र, बहरामपुर : थाना बहरामपुर की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति को नामजद किया है।

ईसेपुर के सुखदेव सिंह ने बताया कि जोगिदर सिंह निवासी भुल्लेचक्क ने धोखे से करीब अढ़ाई एकड़ जमीन का फर्द नंबर देकर एक जेसीबी मशीन जालंधर फाइनांस कंपनी से ली थी। जोगिदर ने उसे पार्टनर दिखाया था। लेकिन बाद में जोगिदर सिंह की मौत हो जाने पर फाइनांस कंपनी ने सुखदेव सिंह के खिलाफ अदालत में केस कर दिया। अदालत ने जेसीबी मशीन की बकाया राशि आठ लाख दस हजार रुपये सुखदेव सिंह को अदा करने के आदेश सुनाए। इसके बाद उसने बनती राशि जालंधर फाइनांस कंपनी को अदा करके जेसीबी पर अपना हक जताया। मगर बाद में उसे पता चला कि आरोपित गुरबिदर सिंह उर्फ पप्पा पुत्र जोगिदर सिंह निवासी घराला (तिब्बड़) ने जोगिदर सिंह की जेसीबी मशीन पहले ही बेच दी है। उसने ऐसा करके उसके साथ धोखा किया है। एएसआइ गुरनाम सिंह ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल करने के बाद ही पीड़ित के बयानों के आधार पर उक्त आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी