अकाली सरकार आने पर लोगों को दी जाएगी सभी सुविधाएं : घुम्मण

शिरोमणि अकाली दल एससी विग की बैठक जिला प्रधान लखविदर सिंह घुम्मन की अध्यक्षता में पूर्व सरपंच शिगार सिंह के निवास गांव भागोवाल में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 03:28 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 03:28 PM (IST)
अकाली सरकार आने पर लोगों को दी जाएगी सभी सुविधाएं : घुम्मण
अकाली सरकार आने पर लोगों को दी जाएगी सभी सुविधाएं : घुम्मण

संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह : शिरोमणि अकाली दल एससी विग की बैठक जिला प्रधान लखविदर सिंह घुम्मन की अध्यक्षता में पूर्व सरपंच शिगार सिंह के निवास गांव भागोवाल में आयोजित की गई। जिला प्रधान घुम्मन ने कहा कि पंजाब में पिछले साढे़ चार साल से अधिक समय से झूठी सौगंध उठा व झूठ बोलकर बनी कांग्रेस पार्टी की सरकार ने आज तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया। जबकि सत्ता में आने से पहले लोगों के साथ बहुत बड़े-बड़े वायदे किए थे। उनमें नौजवानों को घर-घर नौकरी, हर किसान व मजदूर की कर्जा माफी, नशा मुक्त पंजाब, 25 हजार शगुन स्कीम, पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करना, गरीब लोगों को चीनी, घी व चाय पत्ती मुफ्त देना व और भी अनेक सुविधाएं देने का वायदा किया था। मगर कांग्रेस सरकार ने अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आने वाली सरकार शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में बनेगी, जिसमें हर वर्ग के लोगों को सुख सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर बलजीत सिंह चौहान, सुरजीत सिंह बिजलीवाल, सुखजिदर सिंह पारस, बलवंत सिंह छित्थ, जितेंद्र सिंह ढढवां, सुखलाल बबरी, नरिद्र सिंह ढडियाला, दीवान सिंह जौड़ा, ज्ञान सिंह मरड़, गुरमेज सिंह फै•ालाबाद, रुस्तम सिंह अलीवाल जट्टां, गुरप्रीत सिंह खैहरा, डा. गुरजंट सिंह, कर्म सिंह भट्टी, मनोज कुमार दीनानगर, बब्बू अहमदाबाद, शमशेर सिंह, लील कलां, हीरा अहमदाबाद, हरदर्शन सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी