बेटे को इंस्पेक्टर बनाने पर अकालियों ने विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा का जलाया पुतला

विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा के बेटे अर्जुन प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर बनाए जाने के विरोध में शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पीएसी सदस्य गुरइकबाल सिंह माहल के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:56 PM (IST)
बेटे को इंस्पेक्टर बनाने पर अकालियों ने विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा का जलाया पुतला
बेटे को इंस्पेक्टर बनाने पर अकालियों ने विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा का जलाया पुतला

संवाद सहयोगी, कादियां : विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा के बेटे अर्जुन प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर बनाए जाने के विरोध में शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पीएसी सदस्य गुरइकबाल सिंह माहल के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा का पुतला जलाया। गुरइकबाल सिंह माहल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा व विधायक पांडे के बेटों को तरस के आधार पर नौकरियां दी हैं।

उन्होंने कहा कि अगर पूर्व कैबिनेट मंत्री सतनाम सिंह बाजवा का कत्ल आतंकवादियों के हाथों हुआ था तो नियमों के अनुसार उनके बेटे फतेहजंग सिंह बाजवा या उनके अन्य भाई जोकि पिता पर निर्भर हों वह तरस के आधार पर नौकरी लेने के हकदार थे। मगर पंजाब सरकार ने अनुचित तरीके से दूसरी पीढ़ी में अर्जुन प्रताप सिंह बाजवा को नौकरी देकर सुप्रीम कोर्ट के नियमों की भी धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कोठी के बाहर बैठे बेरोजगार युवाओं पर सरकार लाठियां भांजती है, वहीं विधायकों के बेटों को कोठी में बैठे बिठाए नौकरियां परोसी जा रही हैं। यह घोर अन्याय है। उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब में अकाली दल (बादल) की सरकार आते ही इन दोनों विधायकों के बेटों को दी गई नौकरियों को रद कर दिया जाएगा। इस अवसर पर गुरदिलबाग सिंह माहल भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी