अकाली-बसपा के गठजोड़ से पार्टी को मिलेगा और बल : रमन

अकाली दल बादल व बसपा का गठबंधन होने से अकाली दल को और बल मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:40 PM (IST)
अकाली-बसपा के गठजोड़ से पार्टी को मिलेगा और बल : रमन
अकाली-बसपा के गठजोड़ से पार्टी को मिलेगा और बल : रमन

संवाद सहयोगी, दीनानगर : अकाली दल बादल व बसपा का गठबंधन होने से अकाली दल को और बल मिला है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए विधानसभा हलका दीनानगर से अकाली नेता रमन कुमार ने कहा कि अकाली दल बादल ने हमेशा पंजाब के पक्ष में फैसले लिए हैं। कांग्रेस सरकार ने 2017 के चुनाव के समय पंजाब की जनता से झूठे वादे करके जनता को गुमराह कर सरकार बना ली थी। लेकिन अब पंजाब में सुधार लाने के लिए अकाली दल का आगे आना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल द्वारा जनता से किए सभी वादे पूरे किए थे। लेकिन कैप्टन अमरिदर सिंह ने लोगों से झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। अब इनका चेहरा जनता के सामने आ चुका है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता इनको मुंह तक नहीं लगाएगी।

chat bot
आपका साथी