सरपंच पर लगाया तीन एकड़ धान नष्ट करने का आरोप

गांव जांगला के वरिष्ठ अकाली नेता गुरप्रीत सिंह गिल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने रणबीर सिंह वासी गांव भर्थवाल को 2018 में छह कनाल और वर्ष 2020 में आठ कनाल खेत लगभग साढ़े 31 लाख रुपये में बेची थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:36 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:36 PM (IST)
सरपंच पर लगाया तीन एकड़ धान नष्ट करने का आरोप
सरपंच पर लगाया तीन एकड़ धान नष्ट करने का आरोप

संवाद सूत्र, फतेहगढ़ चूड़ियां : गांव जांगला के वरिष्ठ अकाली नेता गुरप्रीत सिंह गिल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने रणबीर सिंह वासी गांव भर्थवाल को 2018 में छह कनाल और वर्ष 2020 में आठ कनाल खेत लगभग साढ़े 31 लाख रुपये में बेची थी। इसमें से रणबीर सिंह से बकाया राशि साढ़े आठ लाख रुपये लेनी थी। आरोपित रणबीर सिंह ने साढ़े आठ लाख रुपये का चेक दिया था, लेकिन अकाउंट में पैसे ना होने पर वे चेक बाउंस हो गया। वे चेक कोर्ट में लगाया गया है।

इसके बाद उन्होंने रणबीर सिंह को खेत का कब्जा नहीं दिया तो 26 जुलाई को देर रात 10 बजे रणबीर सिंह लगभग 100 व्यक्तियों को हथियारा समेत खेत में लाकर तीन एकड़ खेत की सारी धान पर ट्रैक्टर चलाकर धान को नष्ट कर दिया। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने थाना घनिए के बांगर के प्रमुख अमोलक दीप सिंह को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। फिर उन्होंने 112 पर काल किया। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चलती ट्रैक्टरों को रोक लिया। पुलिस के जाने के बाद दोबारा रणजीत सिंह के लोग ट्रैक्टरों से धानको नष्ट करते रहे। गुरप्रीत सिंह गिल द्वारा अगली सुबह थाना घनिए के बांगर में प्रमुख अमालेक सिंह को एक लिखित शिकायत भी दी गई। पैसे लेकर रजिस्ट्री नहीं कर रहा सतनाम सिंह : रणबीर

उधर, दूसरे पक्ष कांग्रेस सरपंच रणबीर सिंह ने बताया कि अकाली नेता गुरप्रीत सिंह व उसके भाई सतनाम सिंह से 20 कनाल जमीन नकद पैसे देकर लिए हैं। उनके पास रजिस्ट्री और इंतकाल भी है। चेक के बारे कहा कि उन्होंने गुरप्रीत सिंह को कोई चेक नहीं दिया है। गुरप्रीत सिंह से उन्होंने एक एकड़ जमीन ली है उसको पैसे भी दे दिए है, लेकिन वे रजिस्ट्री नहीं कर रहा है। इसकी शिकायत थाना घनिए के बांगर में दर्ज करवाई गई है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे : एसएचओ

थाना घनिए के बांगर एसएचओ अमोलकदीप सिंह ने बताया कि उन्हें दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सच सामने आएगा, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी