गुरु पूर्णिमा पर किया हवन यज्ञ

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दैनिक प्रार्थना सभा किला मंडी में स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रार्थना स्वदेशी वस्तु भंडार का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:54 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 03:54 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर किया हवन यज्ञ
गुरु पूर्णिमा पर किया हवन यज्ञ

संवाद सूत्र, बटाला : गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दैनिक प्रार्थना सभा किला मंडी में स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रार्थना स्वदेशी वस्तु भंडार का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन दैनिक प्रार्थना सभा के संचालक 98 वर्षीय परम पूज्य महाशय गोकुल चंद ने किया।

इस दौरान पंचगव्य से निर्मित वस्तुओं का अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने पर महाशय गोकुल चंद ने शहर वासियों से आग्रह किया। गोमूत्र गोबर तथा दूध के द्वारा तैयार की गई प्रार्थना स्वदेशी भंडार में रखी गई। विभिन्न वस्तुओं के बारे जानकारी दी। इससे पूर्व दैनिक प्रार्थना सभा किला मंडी में यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें शहर की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े नामवर व्यक्ति सती लक्ष्मी देवी गोशाला के प्रधान अशोक अग्रवाल, आरोग्य भारती बटाला के संचालक शक्ति हांडा, विश्व हिदू परिषद पंजाब के अध्यक्ष जे एन शर्मा, सेवानिवृत्त सीनियर वेटरनरी अफसर तथा गो सेवक डॉक्टर कुलभूषण सोनी, शक्ति खुल्लर, सोहनलाल प्रभाकर, केएल गुप्ता, दविदर, भनोट, परमजीत सिंह गिल, अनीश अग्रवाल, राजेश क्वात्रा, राजेंद्र राठौर, मनमोहन कपूर इत्यादि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी