उपमुख्यमंत्री बनने पर रंधावा को समर्थकों ने चंडीगढ़ पहुंचकर दी बधाई

हलके के विधायक सुखजिदर सिंह रंधावा के उपमुख्यमंत्री बनने पर डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता रातों रात चंडीगढ़ पहुंच गए और उपमुख्यमंत्री रंधावा को उपहार और बधाइयां दीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:58 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:58 PM (IST)
उपमुख्यमंत्री बनने पर रंधावा को समर्थकों ने चंडीगढ़ पहुंचकर दी बधाई
उपमुख्यमंत्री बनने पर रंधावा को समर्थकों ने चंडीगढ़ पहुंचकर दी बधाई

संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक : हलके के विधायक सुखजिदर सिंह रंधावा के उपमुख्यमंत्री बनने पर डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ता रातों रात चंडीगढ़ पहुंच गए और उपमुख्यमंत्री रंधावा को उपहार और बधाइयां दीं। डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से जगतार सिंह गोसल कांग्रेस कार्यकर्ता, रवेल सिंह पिडियां, अध्यक्ष भगवान सिंह बरीला, सरपंच अवतार सिंह लाडी, सरपंच प्रभाशरण सिंह, सरपंच परमसुनील सिंह लड्डू, सरपंच गुरनाम सिंह बरिला, सरपंच हरविदर सिंह अलावलपुर, सरपंच गुरदयाल सिंह लाडी, युवा नेता हरमीत सिंह जिम्मी, सुखजिदर सिंह, मनदीप सिंह देव, सुखा मल्ली आदि ने चंडीगढ़ पहुंचकर डिप्टी सीएम रंधावा को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुखजिदर सिंह रंधावा के उपमुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और विधानसभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक का भी काफी विकास होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुखजिदर सिंह रंधावा ने हमेशा पंजाब की तरक्की और अमन कानून बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। रंधावा के उप मुख्यमंत्री बनने पर बांटे लड्डू

पंजाब प्रदेश कांग्रेस ट्रेड एंड ट्रांसपोर्ट सेल के वाइस चेयरमैन राज सिंह भंगू और पूर्व सरपंच जतिदर सिंह भंगू अपने साथियों के साथ ब्लाक कलानौर के अंतर्गत गांव मस्तकोट में कैबिनेट मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा के डिप्टी सीएम बनने की खुशी में लड्डू बांट खुशी व्यक्त की। इस दौरान अध्यक्ष बलराज सिंह भंगू और कांग्रेस नेता जतिदर सिंह भंगू ने कहा कि सुखजिदर सिंह रंधावा के उपमुख्यमंत्री बनने से डेरा बाबा नानक और माझा का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सुखजिदर सिंह रंधावा के उपमुख्यमंत्री बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर है और आतिशबाजी कर व लड्डू बांटकर जश्न मनाया जा रहा है। इस अवसर पर करतार सिंह, सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह, बलदेव सिंह, सुखविदर सिंह, बलविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी