छात्राओं ने करवाचौथ को लेकर कई तरह की कृति बनाई

आदर्श सोशल वेलफेयर एजुकेशन व सोसाइटी गुरदासपुर की ओर से करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:19 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:19 PM (IST)
छात्राओं ने करवाचौथ को लेकर कई तरह की कृति बनाई
छात्राओं ने करवाचौथ को लेकर कई तरह की कृति बनाई

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : आदर्श सोशल वेलफेयर एजुकेशन व सोसाइटी गुरदासपुर की ओर से करवा चौथ त्योहार के उपलक्ष्य में मेहंदी व जूड़ा मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष रीना सरमाल की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सेंटर इंचार्ज सतनाम विशेष तौर से उपस्थित हुए। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने मारवाड़ी, राजस्थानी, अरेबिक मेहंदी आदि के डिजाइन बना कर सबको चकित कर दिया, वहीं छात्राओं ने मल्टी नाट, ओपन हेयर फ्रेंच, डबल फ्रेंच, मल्टी प्लीट्स, डबल रोल व अन्य विभिन्न प्रकार के जूड़ा बनाया।

इस मौके पर छात्राओं ने पंजाब लोक गीत गाकर माहौल को और ज्यादा खुशनुमा बना दिया। संस्था की अध्यक्ष रीना ने कहा कि करवाचौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति से जुड़ा त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस दिन महिलाएं श्रृंगार कर अपने पति की लम्बी उम्र की दुआ करती हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रेम के प्रतीक का त्योहार है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में प्रतिभा को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट व प्रतियोगिताएं हमारी भारतीय संस्कृति को जागृत रखती हैं। इस मौके पर संस्था की ओर से प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी