हाथरस कांड के आरोपितों को मिले जल्द फांसी

हाथरस घटना के आरोपितों को जल्द फांसी पर लटकाया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 03:55 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 03:55 PM (IST)
हाथरस कांड के आरोपितों को मिले जल्द फांसी
हाथरस कांड के आरोपितों को मिले जल्द फांसी

संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह : हाथरस घटना के आरोपितों को जल्द फांसी पर लटकाया जाए। यह मांग इलाके की जानी मानी समाज सेविका, नेशनल अवॉर्डी व पूर्व सरपंच प्रभजीत कौर व एक्सेल्सियर स्कूल बिजलीवाल की प्रिसिपल तेजिदर कौर ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए की।

उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक घटना ने पूरे हिदुस्तान में गुस्से की लहर पनपा दी है। ऐसे केसों की सुनवाई जल्द से जल्द पूरी करके आरोपितों को सख्त से सख्त सजा मिलने का कानून लागू होना चाहिए। ज्यादातर केसों में दोषी कानून का ही सहारा लेकर केस को उलझाई रखते हैं। इसकी वजह से ऐसे नापाक कांडों को अंजाम देने का हैवानों में हौसला और भी बढ़ जाता है। अगर इस तरह के केसों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में जा जल्द पूरी कर आरोपितों को सजा दी जाए तो फिर इस तरह के शर्मनाक कांडों पर लगाम लग सकती है।

chat bot
आपका साथी