मामा से रंजिश में कर दी थी मासूम भांजे की हत्या

गांव डेहरीवाल दरोगा में अपनी नानी के भोग पर आए एक नौ वर्षीय बचे हरमनजोत सिंह को मौत के घाट उतारने वाले रिश्ते में लगते आरोपित मामा को थाना धारीवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:47 PM (IST)
मामा से रंजिश में कर दी थी मासूम भांजे की हत्या
मामा से रंजिश में कर दी थी मासूम भांजे की हत्या

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : गांव डेहरीवाल दरोगा में अपनी नानी के भोग पर आए एक नौ वर्षीय बच्चे हरमनजोत सिंह को मौत के घाट उतारने वाले रिश्ते में लगते आरोपित मामा को थाना धारीवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित की मृत बच्चे के सगे मामा के साथ पुरानी रंजिश थी। दोनों में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इसी रंजिश में आरोपित ने बीते सोमवार को कस्सी से हमला करके बच्चे की हत्या कर दी।

बच्चे की मां मनप्रीत कौर पत्नी जसविदर सिंह निवासी मनेस (बटाला) ने बताया कि उसका पति मस्कट (विदेश) में रहता है। वह सोमवार को अपने बेटे हरमनजोत सिंह (9) के साथ मां सुरिदर कौर के भोग पर मायके गांव डेहरीवाल दरोगा में आई हुई थी। भोग के बाद वह और उसका भाई सतनाम सिंह अपने घर के बाहर गली में खड़े होकर बातें कर रहे थे। उसका छोटा बेटा हरमनजोत सिंह बाहर गली में खेल रहा था। दोपहर साढ़े तीन बजे हरमनजोत सिंह खेलता हुआ उनके रिश्ते में लगते भाई आरोपित जरनैल सिंह के घर के गेट सामने चला गया। इस पर आरोपित कस्सी लेकर गाली-गलौज करता हुआ बाहर गली में आया। उसने उनके देखते ही देखते उनके बेटे के सिर पर कस्सी से हमला करके बेरहमी से मार डाला। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। महिला के अनुसार आरोपित जरनैल सिंह उसके भाई सतनाम सिंह के साथ लड़ाई करता रहता था। इसी रंजिश के तहत आरोपित ने उसके बेटे की हत्या की है। उधर, थाना धारीवाल के प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि मृत बच्चे की मां के बयानों के आधार पर आरोपित जरनैल सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी