मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर आप ने रखी भूख हड़ताल

आम आदमी पार्टी ने जिला स्तरीय सात दिवसीय भूख हड़ताल डीसी कांप्लेक्स में बाबा भीम राव आंबेडकर की मूर्ति के पास जिला प्रधान कश्मीर सिंह वाहला व एडवोकेट दविदर सिंह की देखरेख व सूबेदार कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में रखी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:19 PM (IST)
मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर आप ने रखी भूख हड़ताल
मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर आप ने रखी भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : आम आदमी पार्टी ने जिला स्तरीय सात दिवसीय भूख हड़ताल डीसी कांप्लेक्स में बाबा भीम राव आंबेडकर की मूर्ति के पास जिला प्रधान कश्मीर सिंह वाहला व एडवोकेट दविदर सिंह की देखरेख व सूबेदार कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में रखी। कुलवंत सिंह ने कहा कि पिछले समय से कांग्रेस सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ फंडों में घपलेबाजी करने के बदले पर्चा दर्ज करने की मांग को लेकर उनकी ओर से भूख हड़ताल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि लगातार सात दिन उनकी भूख हड़ताल चलेगी। इस मौके पर डा.कमलजीत सिंह श्रीहरगोबिदपुर, चन्नण सिंह खालसा, कुलवंत सिंह ज्वाइंट सचिव एससी विग, जसवंत राय उप प्रधान, एससी विग पुरुषोत्तम लाल सचिव एसससी विग आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी