छीना के कार्यकारिणी सदस्य बनने पर वर्करों में खुशी

पंजाब भाजपा की प्रांतीय कार्यकारिणी का दूसरी बार सदस्य नियुक्ति होने पर जोगिदर सिंह छीना ने जिला हाईकमान व प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी कुमार का धन्यवाद किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 03:07 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 03:07 PM (IST)
छीना के कार्यकारिणी सदस्य बनने पर वर्करों में खुशी
छीना के कार्यकारिणी सदस्य बनने पर वर्करों में खुशी

संवाद सहयोगी, दीनानगर : पंजाब भाजपा की प्रांतीय कार्यकारिणी का दूसरी बार सदस्य नियुक्ति होने पर जोगिदर सिंह छीना ने जिला हाईकमान व प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी कुमार का धन्यवाद किया। उनकी इस नियुक्ति में खुशी की लहर पाई जा रही है। दीनानगर क्षेत्र के नेताओं व वर्करों ने छीना को उनकी इस नियुक्ति के लिए मिलकर व टेलीफोन पर बधाई दी। इनमें मुख्य रूप में जिला प्रधान परमिदर सिंह गिल, राकेश ज्योति, बाल किशन मित्तल, ठाकुर जगदीश सिंह, डा. प्रदीप शर्मा, कमलजीत चावला, बाबू राम पूर्व चेयरमैन, राकेश महाजन कमेटी प्रधान, राजेश शर्मा, ललित अग्रवाल, अलका महंत, ठाकुर जनक सिंह, संजीव शर्मा, ठाकुर रणजीत सिंह, भानू ठाकुर जसविदर सिंह, विजय शर्मा, रविदर महाजन, मनोहर लाल, सुखदेव सिंह, हरविदर मल्ली, रूप लाल सैनी, राम सिंह आदि ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी