दहेज उत्पीड़न के मामले में गुरदासपुर के व्यक्ति पर मामला दर्ज

थाना सदर पुलिस ने दहेज की मांग करने वाले एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि शादी के तीन-चार महीने बाद ही ससुराल पक्ष उस पर और अधिक दहेज की मांग का दवाब बनाने लगा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:39 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:39 PM (IST)
दहेज उत्पीड़न के मामले में गुरदासपुर के व्यक्ति पर मामला दर्ज
थाना सदर पुलिस ने दहेज की मांग करने पर केस दर्ज किया है।

पठानकोट, जेएनएन। थाना सदर पुलिस ने दहेज की मांग करने वाले एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान अजय कुमार निवासी गुरदासपुर के रुप में हुई है। शिकायतकर्ता सविता निवासी दरसोपुर ने थाना सदर को दी गई शिकायत में कहा है कि 13 दिसंबर 2018 को उसकी शादी अजय कुमार निवासी गुरदासपुर के साथ हुई थी। उसने बताया कि मेरे पिता तिलक राज ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन तो सब ठीक से चलता रहा। लेकिन, तीन-चार महीने बाद ही ससुराल पक्ष उस पर और अधिक दहेज की मांग का दवाब बनाने लगा।

दहेज न लाने पर उसे तंग परेशान किए जाने लगा। वह अपने ससुराल पक्ष को बताती थी कि उसके पिता ने अपनी हैसियत अनुसार जो भी बन सकता था वह सब कुछ उन्हें दे दिया है। वह उनकी और दहेज लाने की मांग को पूरा नहीं कर सकती। जिसके बाद उसके पिता ने उसे कई बार बुरा भला कहा और पीटा भी। जिसके बाद परेशान होकर उसने पुलिस को लिखित रूप से मामले संबंधी अवगत करवाया। थाना सदर ने डीए लीगल व एसपी हेडक्टवार्टर द्वारा की गई जांच के बाद अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना सदर के एएसआइ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। फिलहाल, अारोपित फरार है और उसकी तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी