आबकारी विभाग ने पकड़ा 500 किलो लाहन

आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न गांवो में रेड की। रेड के दौरान एक गांव संदलपुरके खेत में से 500 किलो लाहन और अन्य के सामान बरामद की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 11:08 PM (IST)
आबकारी विभाग ने पकड़ा 500 किलो लाहन
आबकारी विभाग ने पकड़ा 500 किलो लाहन

संस, बटाला : आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न गांवो में रेड की। रेड के दौरान एक गांव संदलपुरके खेत में से 500 किलो लाहन और अन्य के सामान बरामद की। बरामद की गई लाहन को नष्ट कर दिया गया है। इस संबंध में आबकारी अधिकारी ने बताया कि सहायक कमिश्नर रेंज गुरदासपुर राजविदर कौर बाजवा के निर्देशों पर टीम ने विभिन्न गांवों में रेड की है। एक गांव संदलपुर के खेत में लावारिश हालत में अवैध लाहन बरामद किया है। बरामद की गई लाहन को नष्ट करवा दिया गया है और बाकी सामान को जब्त कर लिया है। इस मौके पर आबकारी विभाग के कर्मचारी, रजिद्रा वाइन के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह उप्पल व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने के मामले में अज्ञात पर केस

थाना सेखवां पुलिस ने बीत दिनी गांव गांव ठक्कर संधू में तेजधार हथियारों से व्यक्ति की हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना के एसएचओ परमिदर सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को बलजीत कौर पत्नी लखविदर सिंह वासी शकाला ने अपने बयान में बताया था कि वे दो दिन पहले अपने मायके गांव गिल बब आई थी और उसका भाई मेजर सिंह जिसकी आयु लगभग 40 साल जो कीड़ी अफगाना शुगर मिल में प्राइवेट नौकरी करता था। वीरवार को वे रोजाना की तरफ अपनी ड्यूटी पर शुगर मिल के निकलने लगा तो बाहर दो व्यक्ति उससे बात कर रहे थे, बाद में मिल की तरफ चला गया। देर रात मेजर सिंह से उसकी पत्नी ने फोन पर बात भी की थी,और उसे घर आने के लिए पूछा तो मेजर सिंह ने बताया कि वे 40 मिनट में घर आ जाएगा। बाद में मेजर सिंह का फोन बंद बता रहा था। जब मेजर सिंह घर वापिस नही आया तो उन्होंने उसे ढूंढने की कोशिश की,लेकिन वे नही मिला। बाद में पता चला कि मेजर सिंह की तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर नहर के किनारे फेंका गया है।

chat bot
आपका साथी