गायों की देखभाल के लिए धरती नाथ मंदिर में रखे पांच कर्मचारी

गो सेवा सबसे उत्तम सेवा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:24 PM (IST)
गायों की देखभाल के लिए धरती नाथ मंदिर में रखे पांच कर्मचारी
गायों की देखभाल के लिए धरती नाथ मंदिर में रखे पांच कर्मचारी

जासं, गुरदासपुर : गो सेवा सबसे उत्तम सेवा है। शहर के धरती नाथ मंदिर में इस समय 145 गायों की देखभाल के लिए पांच कर्मचारी रखे गए हैं। महंत बाबा श्री, राजेश कुमार, तरसेम राज आदि के नेतृत्व में सभी सुबह से शाम तक गायों की सेवा में जुटे रहते हैं। निस्वार्थ भाव से जुड़े सभी सदस्य गायों को अच्छा चारा मुहैया करवा रहे हैं। गायों के चारे का एक दिन का खर्चा करीब तीन हजार रुपये आता है। भूसा व हरा चारा गायों की सेहत की अच्छी खुराक है। शहर में एक रिक्शा भी चलाया जाता है, जो गायों के लिए घर में बनी हुई रोटियां एकत्रित करके गोशाला में मुहैया करवाता है। इसके लिए भी रखे गए कर्मचारी को अलग से पैसे दिए जा रहे हैं।

सदियों का मौसम शुरू होने के साथ ही सभी गायों के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। जिस जगह पर गायों को रखा गया है वहां पर चारदीवारी में हवा ना जाने पाए, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। संस्था के सदस्य राजेश कुमार का कहना है कि गायों की पूरी देखभाल की जा रही है। उनका कहना है कि शहर के लोग भी गायों की देखभाल के लिए रोजाना खाद्य पदार्थ लेकर धरती नाथ मंदिर में पहुंचते हैं। 45 बछड़ों का भी विशेष ध्यान

गोशाला में 45 बछड़े भी हैं। इनका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संस्था के सदस्यों का कहना है कि छोटे होने के कारण इन्हें सर्दी से बचाने के लिए ऐसी जगह पर रखा जाता है, जहां पर टेंपरेचर सामान्य रहे। उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे गायों की सेवा के लिए बढ़-चढ़कर दान दें।

chat bot
आपका साथी