जिले में 43 और मरीज मिले डेंगू से ग्रस्त

जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ने से सेहत विभाग चिता में है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:33 PM (IST)
जिले में 43 और मरीज मिले डेंगू से ग्रस्त
जिले में 43 और मरीज मिले डेंगू से ग्रस्त

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ने से सेहत विभाग चिता में है। वीरवार को डेंगू के 43 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 322 पर पहुंच गई है। उधर, सेहत विभाग ने डेंगू के लारवे की चेकिंग शुरू कर दी है।

जिला एपिडिमोलाजिस्ट डा. प्रभजोत कौर कलसी ने बताया कि वीरवार को सेहत विभाग की टीम की ओर से जिले भर में करीब 3700 घरों में विजिट कर चेकिग की गई। यहां 66 घरों से डेंगू का लारवा मिला, जिसे तुरंत नष्ट किया गया। वहीं 43 नए मरीज डेंगू पाजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 322 मरीज डेंगू से ग्रस्त पाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की लापरवाही के कारण लगातार डेंगू आउट आफ कंट्रोल होता जा रहा है। अगर सभी लोग नियमों का पालन करें तो डेंगू की रोकथाम की जा सकती है। हालांकि सेहत विभाग की टीम लगातार लोगों को कैंप व घरों में विजिट कर जागरूक भी कर रही है। मगर लोगों की लापरवाही के कारण मरीजों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकतर घरों की छतों पर पड़े बेकार बर्तनों, टायरों, गमलों सहित अन्य चीजों में भरे पानी से डेंगू का लारवा मिल रहा है। यहां तक कि लोगों के घरों की फ्रिजों की ट्रेओं से भी डेंगू का लारवा मिल रहा है। ऐसे में लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर सेहत विभाग का सहयोग करें, ताकि डेंगू की रोकथाम की जा सके।

chat bot
आपका साथी