किसानों का जत्था दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को जम्हूरी किसान सभा एरिया कमेटी कलानौर के सहयोग से किसान नेता कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में 36वां किसानी जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:20 PM (IST)
किसानों का जत्था दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना
किसानों का जत्था दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना

संवाद सहयोगी, कलानौर : केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को जम्हूरी किसान सभा एरिया कमेटी कलानौर के सहयोग से किसान नेता कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में 36वां किसानी जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। किसानों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान, मजदूर व हर वर्ग विरोधी फैसला लेकर कृषि कानून लागू किए हैं। इन कानूनों को रद करवाने के लिए दिल्ली में किसानों का पक्का मोर्चा चल रहा है। किसान अपना हक लेकर ही दिल्ली से वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों द्वारा जम्हूरी किसान सभा की अध्यक्षता में क्रमवार मोर्चे दिल्ली के लिए रवाना किए जा रहे हैं। इस मौके पर हरजीत सिंह काहलों, गुरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, बिक्रम सिंह, कुन्नण सिंह, मक्खन सिंह, बावा सिंह, करतार सिंह, भगवान सिंह, जसबीर सिंह, राम सिंह, कुलवंत सिंह, निशान सिंह, सुच्चा सिंह, मनप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी