34 नए पॉजिटिव, 22 स्वस्थ हुए

जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वीरवार को 34 नए लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:09 AM (IST)
34 नए पॉजिटिव, 22 स्वस्थ हुए
34 नए पॉजिटिव, 22 स्वस्थ हुए

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वीरवार को 34 नए लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। साथ ही 22 लोगों के ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि जिले में 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पांच लोग काहनूवान, तीन बटाला, दो श्रीहरगोबिदपुर, चार कादियां,एक दीनानगर, तीन गुरदासपुर, पांच फतेहगढ़ चूड़ियां, दो बहरामपुर, एक घुमाण, तीन धारीवाल, घुम्मण कलां से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को 22 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब 253 केस ही एक्टिव रह गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 45944 लोगों की सैंपलिग की गई है। इनमें से अब तक 999 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 694 लोग ठीक होकर घरों को लौट गए हैं। जबकि 28 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ते केसों को देखते हुए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। अज्ञानता के कारण लगातार केस बढ़ रहे हैं। बावजूद लग समझदारी नहीं दिखा रहे। इसके चलते आने वाले दिनों में इसके खतरनाक परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी