गुरदासपुर किसान मोर्चा ने रखी भूख हड़ताल

किसानों ने रविवार को गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे किसानों के धरने में की हड़ताल।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:41 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:41 PM (IST)
गुरदासपुर किसान मोर्चा ने रखी भूख हड़ताल
गुरदासपुर किसान मोर्चा ने रखी भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : किसानों ने रविवार को गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे किसान मोर्चा के 389वें दिन भूख हड़ताल की। बेमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान और डीएपी की कमी को दूर करने के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग की।

किसान मोर्चा रेलवे स्टेशन पर किरती किसान यूनियन की ओर से परमिदर सिंह, नत्थु सिंह, सतविदर सिंह मानेपुर और बख्शीश सिंह ने रविवार को भूख हड़ताल में हिस्सा लिया। किसान नेता गुरदीप सिंह मुस्तफाबाद, सुखदेव सिंह गोसल, करनैल सिंह, नरिदर सिंह काहलों और ज्ञानी महिदर सिंह संगतपुरा ने किसानों और मजदूरों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुरदासपुर जिले के विभिन्न हिस्सों में बेमौसमी बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। नेताओं ने मांग की कि बारिश व तेज आंधी के कारण फसलों को हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा दिया जाए। सभी किसान नेताओं ने उपायुक्त गुरदासपुर द्वारा बिना किसी देरी के बेमौसम बारिश के कारण फसलों की तत्काल क्षति के लिए विशेष व्यवस्था करने के आदेश का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर अमरपाल सिंह टांडा, सूबेदार एसपी सिंह गोसल, जरनैल सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी